शनिवार, 31 दिसंबर 2022

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation | Apply Online | Check Eligible Candidate list | 2023

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार के शिक्षा विभाग द्वारा संचालित एक महत्वपूर्ण योजना है जिसके द्वारा राज्य के इंटरमीडिएट और स्नातक उत्तीर्ण छात्राओं को प्रोत्साहित राशि दी जाती है। इस लेख पर हम सिर्फ मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री बालिका (स्नातक) प्रोत्साहन योजना के सन्दर्भ में बात करेंगे इस योजना के तहत सभी स्नातक उत्तीर्ण (Graduate passed) छात्राओं (Girls students) को एकमुश्त 25,000 रुपया प्रोत्साहन के रूप में दिया जाता है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान स्नातक योजना का उद्देश्य उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना और छात्राओं को आत्म निर्भर बनाना है।

बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने वर्ष 2018 में Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana (MKUY) की शुरुआत की थी।

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation


किन छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ मिलेगा? (किन छात्राओं को मिलेगा पैसा)

notice released by education department of bihar


  • वैसी छात्रा जो बिहार की स्थायी निवासी है।
  • राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक या स्नातक समकक्ष डिग्री प्राप्त छात्रा।
  • स्नातक या स्नातक समकक्ष की डिग्री साल 2018 के बाद प्राप्त किये हो।
  • बालिका हो।
  • एक परिवार से केवल दो बालिका ही आवेदन दे सकते है। 

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन कैसे भरे ? Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Apply Online 2023

मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए आवेदन ऑनलाइन ही सिर्फ उपलब्ध है। इसके लिए इस पोस्ट पर बताये गए निर्देश का पालन करे 

  • सबसे पहले योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाये (Link)
  • होमपेज पर पंजीकरण का विकल्प होगा उसमे आवेदक (विद्यार्थी) का पंजीकरण करे (यूजर आईडी और पासवर्ड याद रखे) (Link for registration)
  • यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर लॉगिन करे
  • रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गयी सारी जानकार सही से भरे।
mukhyamantri kanya utthan yojana graduation registration 2023


ध्यान रहे एक विद्यार्थी के द्वारा केवल एक ही आवेदन मान्य है

आवेदन भरने के लिए आवशयक दस्तावेज

  • विद्यार्थी या आवेदक का फोटो
  • फोटो का साइज 50 केबी से ज्यादा नहीं होना चाहिए
  • विद्यार्थी के सिग्नेचर का फोटो
  • आधार कार्ड आवासीय प्रमाण पत्र बैंक पासबुक
  • ग्रेजुएशन सर्टिफिकेट

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List 2023?

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana List 2023


  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर भुगतान की जानकारी का tab होगा जिसे क्लिक करना है
  • लिंक क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा, जहाँ यूनिवर्सिटी का नाम और स्टूडेंट के पहले तीन लेटर्स को डालकर व्यू पर क्लिक कर जानकारी ले सकते है। (Link)

Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Graduation Payment Status

अगर अपने mukhyamantri kanya utthan yojana का registration किये थे इसके पेमेंट के सन्दर्भ की जानकारी अब आसानी से प्राप्त कर सकते है।  अपने संस्थान का नाम डालना है, और अपने नाम का तीन लेटर डालकर पेमेंट की स्थिति पता कर सकते है। (Link)

बुधवार, 28 दिसंबर 2022

Ration Card Bihar | Online Apply | Check Status | Updated Ration Card List | 2023

बिहार राशन कार्ड (Bihar Ration Card) बिहार सरकार द्वारा जारी किया गया एक दस्तावेज है जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (The National Food Security Act) के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली (public distribution system) से सब्सिडी वाले खाद्यान्न खरीदने के लिए प्रयोग किया जाता हैं। इस दस्तावेज (Ration card) का इस्तेमाल पहचान के एक सामान्य रूप के रूप में भी किया जाता है।

बिहार के वैसे परिवार जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आते हैं और जिनके पास राशन कार्ड है उनके परिवार के सभी सदस्य को न्यूनतम दर पर गेहूं और चावल दी जाती है।

इस लेख के माध्यम से आपको बताया जायेगा

  1. राशन कार्ड कितने तरह के हैं
  2. बिहार में राशन कार्ड कैसे अप्लाई करना है?
  3. राशन कार्ड अप्लाई करने के बाद राशन कार्ड का स्टेटस कैसे चेक करे?
  4. बिहार राशन कार्ड लिस्ट 2023

Types of Ration Card Bihar(राशन कार्ड के प्रकार)

2014 से पहले, भारत की केंद्र सरकार ने लोगों को एपीएल (APL) और बीपीएल (BPL) में वर्गीकृत किया था। जो परिवार गरीबी रेखा से नीचे थे वे बीपीएल श्रेणी में थे और जो परिवार गरीबी रेखा से ऊपर थे वे एपीएल के अंतर्गत थे।इस आधार पर जन वितरण दुकान से खाद्यान्न का वितरण किया जाता था।

लेकिन साल 2014 में केंद्र में नयी सरकार आने के बाद के बाद एपीएल और बीपीएल की व्यवस्था हटा दी गई, उसके स्थान पर Priority Household (PHH) और Antyodaya Anna Yojana (AAY) की व्यवस्था की गई. यह सरकारी राशन लेने वाले लाभुकों का एक प्रकार का वर्गीकरण है।

राशन कार्ड श्रेणी कुल अनाज गेहूं चावल
AAY 35 kg per family 14 KG 21 KG
PHH 5 KG per person 2 KG 3 KG
निर्धारित मूल्य N/A Rs.2/- per kg Rs.3/- per kg


Bihar Ration Card Online Apply 2023 (बिहार राशन कार्ड ऑनलाइन आवेदन)

बिहार राज्य में ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदन करने के लिए कुछ बदलाव किये गए है, आपसे अनुरोध है की निचे दिए हुए चरणों का पालन ध्यानपूर्वक करे ताकि आपको नया राशन कार्ड बनाने में कोई दिक्कत ना हो।

Step-:1 सबसे पहले बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (Food and Consumer Protection Department of Bihar) ( Link)

Step-2: इस वेबसाइट के होम पेज के दाईं ओर आपको महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन के अंदर"Apply for online RC" पर क्लिक करना है।

official website of Food and Consumer Protection Department of Bihar

Click करते ही आप Jan Vitran Ann Online Ration Card portal पर पहुंचेंगे जहाँ Login लॉगिन के बटन पर क्लिक करेंगे, क्लिक के पश्चात् आप एक और दूसरे वेबसाइट JanParichay के वेबसाइट पर redirect होंगे।

Step-3: Register or Sign up on JanParichay website (Link). इस वेबसाइट पर आपको अपना अकाउंट बनाना है अगर पहले से बना है तो लॉगिन कर लेना है।

Register on JanParichay website for applying new ration card in bihar

Step-4: Search Bihar Ration Card on search panel. इस वेबसाइट के होमपेज पर ऊपर में सर्च सेक्शन में "बिहार राशन कार्ड" डालकर खोजे।

Search Bihar Ration Card on search panel on the top



Step-5:Click on bihar ration card portal (It will take you to JVA Online RC Portal)

click on bihar ration card portal


Step-6:Register on JVA Online RC Portal

Register on JVA Online RC Portal

Step 6 अत्यंत महत्वपूर्ण है। आवश्यक जानकारी भरते समय आपको अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता है।

रजिस्टर बटन पर क्लिक करने के बाद, आवेदक को लॉगिन आईडी प्राप्त होगी जिसके माध्यम से वे पोर्टल पर लॉग इन कर सकते हैं और आवेदन भर सकते हैं। आवेदक को उनके दिए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भी उनकी लॉगिन आईडी मिल जाएगी। लॉगिन आईडी को संभाल कर रखिये इसका उपयोग आगे होगा।

registration sucess for bihar ration card


पंजीकरण के बाद, आवेदक लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर पोर्टल पर लॉगिन करें

After registration, applicant login on portal by using login Id and password



आवेदक द्वारा लॉगिन करने के बाद, डैशबोर्ड स्क्रीन खुलेगी। स्क्रीन के शीर्ष पर एक मेनू दिखाई देगा जहां आवेदक (applicant) को न्यू अप्लाई (new apply) का विकल्प दिखाई देगा, अगर आवेदक शहर (urban) के है तो urban विकल्प को क्लिक कर आगे बढे अन्यथा ग्रामीण विकल्प को। 

new apply ration card
मेनू से क्षेत्र का चयन करने के बाद, आवेदक सूचना प्रपत्र खुलेगा जहां आवेदक को आवेदन के अनुसार जरुरी विवरण भरना होगा।

fill the form for applying new ration card bihar

आवेदक के विवरण भरने के बाद , पोर्टल पर एक नई स्क्रीन प्रदर्शित होगी। इस स्क्रीन के द्वारा आप परिवार के अन्य सदस्य को जोड़ सकते है।

इसके बाद आपको डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना है और फाइनल सबमिशन करना है।

Steps to apply a new ration card application in Bihar 2023

  • Registration
  • Login
  • Add Applicant Details
  • Add members details
  • Upload Documents (All document should be self-attested)
  • Final Submission

Bihar Ration Card Document Required

  • Scan copy of Aadhar Card (Self attested)
  • Scan copy of first page of bank account (Self attested)
  • Residential Certificate (Self attested)
  • Scan copy of family group photo (JPG or JPEG format)
  • Scan copy of applicant signature photo (JPG or JPEG format)

Bihar Ration Card Status Check (बिहार राशन कार्ड स्टेटस)

हमे उम्मीद है की अपने नए राशन कार्ड के लिए आपने आवेदन कर लिया होगा। आवेदन के कुछ दिनों बाद आप स्वयं एप्लीकेशन स्टेटस देख सकते है। अपने बिहार राशन कार्ड की स्थिति की जांच करने के लिए बस नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।

Step:-1 बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं (link)

बिहार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट


Step:-2 बिहार के food and consumer protection department की official website के होम पेज बाईं तरफ ऊपर में RC-Print tab पर क्लिक करे



click on rc-print



Step:-3 RC-Print पर क्लिक करते ही एक नया पेज खुलेगा जहा ऊपर के हिस्से में एप्लीकेशन स्टेटस को क्लिक करना है।

click on application status

Step:-4 इस पेज पर आवेदक के जिला नाम, अनुमंडल और RTPS नंबर डालकर शो के बटन को क्लिक करना है, आपको राशन कार्ड का स्टेटस (bihar ration card status) दिखाई देगा।

click on show button

Bihar ration card list 2023 राशन कार्ड लिस्ट बिहार

बिहार खाद्य विभाग ने जिलेवार राशन कार्ड की अद्यतन सूची जारी की है। विभाग, सूची को राशन कार्ड लाभार्थियों की पात्रता के अनुसार, अपडेट करती रहती है। राशन कार्ड के लिस्ट (ration card list) को चेक करने के लिए बताये गए आसान स्टेप्स का पालन करे।

Step:-1 epds.bihar.gov.in पर जाएँ (link)

epds.bihar.gov.in

Step:-2 Click on RCMS report

click on rcms report


Step:-4 Select the district and click on show button

select the district


Select:-5 Click on rural or urban

click on rural or urban

Step:-6 Select the block

Select the block


Step:-7 Select the Panchayat

select the panchayat

Step:-8 Select the village

Select the village
Step:-9 Select the ration dealer name
Step:- Check the list of ration card

check the ration card list

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana Bihar 2023 | मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना- यह एक राज्य संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना है, जो भारत के बहुत से राज्य में संचालित है। बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY) 1 अप्रैल 2019 को बिहार सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक कल्याण विकास योजना है। बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana (इसे वृद्धा पेंशन योजना के रूप में भी जाना जाता है।) का शुभारंभ किया था, जो बिहार के वृद्ध लोगों / वरिष्ठ नागरिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करती है।

वृद्ध लोगों या वरिष्ठ नागरिकों को बिहार सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के अंतर्गत 400-500 रुपये की मासिक पेंशन मिलती है।

बिहार मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना एक नजर में

योजना का नाम मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना (MVPY)
किस मुख्यमंत्री ने इस योजना की शुरुआत की थी मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी
किस वर्ष से शुरू हुआ था 1 अप्रैल 2019
बिहार के किन लोगो को इस योजना का लाभ मिलता है बिहार के 60 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धजन
विभाग बिहार समाज कल्याण विभाग
आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन/ऑफ़लाइन
आधिकारिक वेबसाइट http://sspmis.in/

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना बिहार का उद्देश्य

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना का शुभारम्भ माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार जी ने वर्ष 2019 में की थी जिसका उद्देश्य बिहार प्रदेश के बुजुर्गो जिनकी आयु 60 या 60 से अधिक है उनको आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी को हर महीने 4०० रूपये की आर्थिक मदद की जाती है। जिन वृद्ध महिलाओं व पुरुषों की उम्र 80 या इससे अधिक है उन्हें 500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।
60-79 आयु के लाभार्थी 80 या अधिक आयु के लाभार्थी
400 रुपया 500 रुपया

Mukhyamantri Vriddhjan Pension योजना के लिए आवशयक दस्तावेज 

  • Residential certificate (आवासीय प्रमाण पत्र)
  • Age proof (आयु प्रमाण)
  • Aadhaar Card (आधार कार्ड)
  • Bank Account Passbook (बैंक खाता पासबुक)
  • Voter Id (मतदाता पहचान पत्र)
  • Mobile Number (मोबाइल नंबर)
  • Passport Size Photo (पासपोर्ट साइज फोटो)

बिहार वृद्धजन पेंशन योजना का आवेदन कैसे करें

बिहार राज्य के वे व्यक्ति जिनकी आयु 60 वर्ष या 60 वर्ष से अधिक है, Mukhyamantri Vriddhjan Pension के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।


Mukhyamantri Virdhjan Pension Yojana Bihar official website apply


  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर दाहिने तरफ ऊपर में रजिस्ट्रशन के विकल्प (registration for MVPY) को क्लिक करे
Mukhyamantri Virdhjan Pension 2023



विकल्प पर क्लिक करने के बाद लाभार्थी का विवरण भरना है।



  • आवेदक के जिले का नाम आधार के अनुसार
  • आवेदक के प्रखंड का नाम
  • योजना का नाम (Bihar Mukhyamantri Vridhjan Pension)
  • मतदाता संख्या ( Voter Id or EPIC number
  • नाम मतदाता के अनुसार (Name as per voter id)
  • आधार संख्या
  • आधार के अनुसार नाम
  • आधार के अनुसार जन्म तिथि
आवेदक का उपरोक्त जानकारी भरने के बाद आपको वैलिडेट आधार (Validate Aadhar) विकल्प पर क्लिक करना होगा। 

virdhjan yojna


आवेदक का आधार सत्यापित होने के बाद निचे दिए हुए प्रोसीड के बटन (Proceed Button) को क्लिक करना है जिससे आगे की पंजीकरण प्रक्रिया (registration process) प्रारम्भ होगी।

Mukhyamantri Virdhjan Pension yojna bihar 2023


 यह एक तरह का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म है जिसमे लाभार्थी का व्यक्तिगत जानकारी, लाभार्थी का पता, लाभार्थी अकाउंट डिटेल्स आदि भरना है। पंजीकरण फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी सही से भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
  
बधाई हो आपने Bihar वृद्धजन पेंशन योजना के लिए पंजीकरण पूरा कर लिया है।

मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के लिए लाभार्थी आवेदन की स्थिति कैसे देखे 

सबसे पहले Mukhyamantri Vridhjan Pension योजना के आधकारिक वेबसाइट पर जाना है। होम पेज पर Beneficiary Status के ऑप्शन को क्लिक करना है। 

Mukhyamantri Vridhjan Pension Yojana bihar MVPY


अपने आवेदन की स्थिति जानने का पेज खुल जायेगा। 

MVPY bihar

आवेदक का अपना जिला चयन करना है। 
आवेदक को अपना ब्लॉक चयन करना है। 
सर्च ऑप्शन मेनू से कोई भी ऑप्शन जो आवेदक के पास उपलब्ध है उसे क्लिक करना है। 
कैप्चा भरना है। 
सर्च पर क्लिक कर आवेदक का Beneficiary status देख सकते है। 

लाभार्थी की पेंशन भुगतान स्थिति की जांच कैसे करें?

वैसे लाभार्थी जो अपना पेंशन भुगतान की स्थिति जानना चाहते है उन्हें बिहार सरकार के आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करना है। (elabharthi.bih.nic.in)

इस वेबसाइट पर आपको वित्तीय वर्ष डालना है और Beneficiary ID या Aadhaar number या Bank account number के माध्यम से अपने पेंशन के भुगतान की स्थिति को जान सकते है। 

लाभार्थी की भुगतान स्थिति की जांच कैसे करें


लाभार्थी का जीवन प्रमाणीकरण सत्यापित कैसे करे ?

बिहार राज्य में लाभार्थी का जीवन प्रमाणीकरण सत्यापित करने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं है इसके लिए आपको ब्लॉक जाना होगा।  ब्लॉक में सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट में कंप्यूटर ऑपरेटर के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण आसानी से करा सकते है। 

ध्यान रहे की अगर अपने किसी कारणवश जीवन प्रमाणीकरण सत्यापित नहीं कर पाए है तो आपको मिलने वाली पेंशन राशि रुक गयी होगी या आगे रुक सकती हैं।