रविवार, 16 मई 2021

साइबर ठग का नया ठिकाना बिहार का नालंदा जिला। साइबर ठगी के मामले में पुलिस की बड़ी करवाई, तीन आरोपी पकडे गए

नालंदा पुलिस के अध्याय में सिरदर्द का एक नया चैप्टर जुड़ गया। साइबर ठगो ने अपने लिए एक नया आशियाना नालंदा को अब बना लिया है। दिल्ली पुलिस और नालंदा पुलिस के सहयोग से मारे गए छापे से खुलासा हुआ। 



कोरोना संकट काल में साइबर ठगो ने दिल्ली और आसपास के इलाको के लोगो से बड़ी रकम ठगा था। इसी सिलसिले में दिल्ली के क्राइम टीम और नालंदा पुलिस की संयुक्त करवाई पिछले कुछ दिनों से नालंदा और शेखपुरा जिला में चल रही थी।  आखिरकार पुलिस ने तीन साइबर ठग को गिरफ्तार कर लिया है। 

बिहार शरीफ के अलग अलग स्थानों से इन साइबर अपराधियों की गिरफ़्तारी की गयी है। सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी के नेतृत्व में और दिल्ली क्राइम ब्रांच के सहयोग से पुलिस ने ताबतोड़ छापेमारी कर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है। 

गिरफ्तार तीन ठगों का विवरण इस प्रकार है। 

  1. मिथलेश कुमार:-  बिहार थाना क्षेत्र के नरसलीगंज गांव निवासी
  2. इन्द्रदेव मालाकार :- महलपर मोहल्ला निवासी
  3.  दीपक कुमार उर्फ शबनम:-  दीपनगर थाना क्षेत्र के विजवनपर गांव निवासी



Previous Post
Next Post

0 comments: