शनिवार, 22 मई 2021

दुखद | अलग अलग हादसों में जिले के 7 लोगो ने जान गवाई


 नालंदा जिला के अलग-अलग क्षेत्रों अलग-अलग दुर्घटनाओं में 7 लोगो की मौत हो गयी है। सबसे अधिक चार लोगो की मौत सिलाव के आसपास हुआ है। मरने वालो में एक बच्ची भी शामिल है।  दो युवक की मौत सड़क दुर्घटना में होने की सुचना है जिनका नाम उपेन्द्र कुमार और पिंटू कुमार बताया जा रहा है। बच्ची की मौत ट्रेन के चपेट में आने से हुई है। चौथी मौत मजदुर रामकुमार चौधरी भवन निर्माण के दौरान छत से गिरकर हो गयी। वही पांचवी मौत बालक अभिषेक कुमार का नूरसराय थाना क्षेत्र के बेलदारीपर गांव के समीप हुआ है वह अपने परिजन के साथ कार में सवार था। इस्लामपुर थाना क्षेत्र के लाट-मखदुमपुर गांव के पास शनिवार को तेज रफ्तार बाइक ने चाचा-भतीजी को धक्का मार दिया। हादसे में योगेन्द्र यादव की 12 वर्षीया पुत्री सुरुची कुमारी की मौत हो गयी।




मरने वालो का विवरण 

  1. उपेन्द्र कुमार
  2. पिंटू कुमार
  3. नेहा कुमारी 
  4. रामकुमार
  5. अभिषेक कुमार
  6. योगेन्द्र यादव
  7. सुरुची कुमारी


शुक्रवार, 21 मई 2021

20 दिनों से गायब युवक का अब तक सुराग नहीं | बात नालंदा की


Nalanda News:- कैलू यादव नामक युवक का अब तक कोई भी सुराग नहीं मिल पाया। कपिल यादव का पुत्र कैलू यादव 2  मई से लापता है। हालाँकि युवक के परिजनों ने 7 मई को ही गुणशुद्गी का मामला थाना में दर्ज़ करा दी थी। लापता युवक कैलू यादव परवलपुर थाना क्षेत्र के अलावां गांव के निवासी है। 



गुरुवार, 20 मई 2021

शादी समारोह मातम में तब्दील, गोली लगने से अधेड़ जख्मी
वेन थाना क्षेत्र के भातू बिगहा गांव में गुरुवार की शाम शादी समारोह धूम धाम से चल रही थी।  समधी मिलन के दौरान हुई फायरिंग में गोली लगने से एक बाराती जख्मी हो गये। उमेश सिंह के पुत्री की विवाह थी। इसी दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली एक बाराती को लग गई। जख्मी अधेड़ का नाम भोला सिंह है जो बाराती के तरफ से थे। 







दीवार में लगने के बाद गोली बाराती भोला सिंह को लगी जिन्हे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। 



दूध मांगोगे शराब देंगे। अब तो नालंदा डेयरी वाहन से शराब की डिलीवरी

 उत्पाद विभाग व हरनौत पुलिस को उस समय भौचक्क रह गए जब शक के आधार पर नालंदा डेयरी के वाहन की चेकिंग की। तलाशी करने पर लाखों की देसी शराब बरामद किया गया। 





अब पुलिस यह पता लगाने की कोशिस कर रही है पकडे गए वाहन नालंदा डेयरी का पंजीकृत वाहन है या नाम लिखकर शराब कारोबारी इस्तेमाल कर रहे थे।

गुरुवार को नालंदा जिले में अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो लोगो की गयी जान | दर्जन भर लोग जख्मी

गुरुवार को नालंदा जिला में  अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गयी। मरने वालो में एक 9 वर्षीया बच्ची भी शामिल है। 

हिलसा में ई-रिक्शा पर सवार 9 वर्षीया बच्ची की मौत ई-रिक्शा पलटने से होने की सुचना है। वहीं दूसरी बाइक सवार कोचिंग संचालक की मौत पीछे से आते हुए कार के धक्के से हो गयी। अनियंत्रित ट्रक के धक्का से टेम्पो पर सवार दर्जन भर मजदूर जख्मी हो गये है।  कुछ घायल मजदूर की हालत नाजुक बताया जा रहा है। 



सड़क दुर्घटना में मारे गए लोगो का विवरण 

  1. अंजली कुमारी: 9 वर्षीया, थरथरी बाजार निवासी
  2. राजीव कुमार सिन्हा:- 48 वर्षीय, बेन थाना क्षेत्र के जनारो गांव निवासी

बुधवार, 19 मई 2021

नालंदा में बुधवार को कोरोना संक्रमण से तीन महिलाओं की मौत। मृतको की संख्या 182 पहुंचा

लॉकडाउन के कारण निसंदेह नए मरीजों की संख्या में कमी आयी है, परन्तु कोरोना संकर्मित मरीज़ो के मरने का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। बुधवार को तीन महिलाओ का मौत कोरोना संक्रमण से हो गया इसके साथ नालंदा में मरने वालो की संख्या 182 पहुंच गया। 

मरने वाले महिला का विवरण इस प्रकार है 

  1. मालती देवी:- परवलपुर के फतेहपुर गांव निवासी
  2. प्रियंका देवी:- कल्याणबिगहा निवासी
  3. जानकी मांझी:- सुल्तानपुर गांव निवासी