शुक्रवार, 2 अप्रैल 2021

केवल छह दिनों में राजगीर नेचर सफारी में 7,000 लोगों ने भर्मण किया | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार 26 मार्च 2021 को नालंदा जिले के राजगीर में नेचर सफारी का उद्घाटन किया था।

राजगीर में नेचर सफारी, जिसका उद्घाटन शुक्रवार 26 मार्च 2021 को नीतीश कुमार ने किया था, युवाओं के लिए पसंदीदा पिकनिक स्थल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक बिहार, बंगाल, उत्तरप्रदेश और अन्य प्रदेश के 7000 से अधिक पर्यटक ने राजगीर नेचर सफारी का भर्मण किया जो अपने आप में रिकॉर्ड है। 

200 फुट ऊंचा, 85 फुट लंबा और 6 फुट चौड़ा पारदर्शी पुल राजगीर नेचर सफारी का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। 

rajgir-nature-safari-transparent-bridge

राजगीर नेचर सफारी को जाने | राजगीर नेचर सफारी के हॉट स्पॉट

200 फीट ऊंचे, 85 फीट लंबे और 6 फीट चौड़े पारदर्शी पुल के अलावा, जिप लाइन, सस्पेंशन ब्रिज, तीरंदाजी रेंज, कुश्ती जोन, चिल्ड्रन पार्क और कैफेटेरिया भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहे हैं। राजगीर नेचर सफारी का निर्माण 500 एकड़ भूमि पर किया गया है। 

एक बार में  40 लोगों राजगीर में स्काई-वॉक का  का आनंद ले सकते है। 

जानिये राजगीर नेचर सफारी भर्मण करने टिकट का शुल्क

एक पर्यटक को वन विभाग के वाहन में राजगीर सफारी की यात्रा करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना पड़ता है।



Previous Post
Next Post

0 comments: