शनिवार, 15 मई 2021

अजब गज़ब अपना नालंदा, दूल्हे को पड़ा मिर्गी का दौरा, लड़की वालो ने बारातियो को बंधक बनाकर दहेज़ का पैसा वापस लिया

शादी का मंडप कुरुक्षेत्र में तब्दील। घटना बिहारशरीफ के सारे थाना इलाके की है। लड़के के परिवार ने लड़की वालो से मिर्गी की बीमारी से ग्रसित लड़के के बारे में नहीं बताया था परन्तु शादी के मंडप में ही दूल्हे को मिर्गी का दौरा आगया। और दूल्हे की पोल पट्टी खुल गयी।  इसे दूल्हे का अभागापन या दुल्हन  का खुशकिस्मती कहिये।  लड़की वाले इस बात से नाराज़ थे पहले क्यों नहीं बताया गया।  ज्योंही दुल्हन वालो को यह खबर पहुंची उन्होंने आनन् फानन में शादी तो कैंसिल की ही साथ ही दूल्हे समेत कुछ बारातियो को बंधक बना लिया।



दहेज़ के लिए दिए गए पैसे मांगने पर जब बारातियो ने इंकार कर दिया तो लड़की वालो ने बारातियो को बंधक बना लिया। पुलिस को जब पूरी प्रकरण की खबर मिली तो बारातियो को छुड़ाकर शनिवार की सुबह सकुशल फतुहा भेजवा दिया। 

बारात फतुहा से बिहारशरीफ के सारे थाना एक गांव में बारात आयी थी। शादी के रस्म के दौरान ही दूल्हे को मिर्गी का दौरा पड़ गया जिसकी जानकारी पहुंचते ही लड़की वालो में शादी कैंसिल करदी और दहेज़ के लिए दिए गए 120000 रुपया वापस मांगने लगे। जब दूल्हे के परिवार ने पैसे देने से इंकार कर दिया तो लड़की वालो ने उनलोगो को बंधक बना लिया।  किसी तरह पुलिस के हस्तक्षेप के बाद लड़के वालो ने शनिवार सुबह 60000 रुपया दिया तब जाकर घर लौट सके।  

Previous Post
Next Post

0 comments: