शुक्रवार, 21 मई 2021

दहेज़ लोभियो का मामला नालंदा जिले में बढ़ा। दहेज के लिए एक और विवाहिता की बलि दी गयी


Biharsharif News:- बिहारशरीफ के सोहसराय थाना अंतर्गत शृंगाहरहाट मोहल्ले में शुक्रवार को दहेज के लिए विवाहिता की हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।



अनूज तांती पर यह इल्जाम हैं की उसने अपनी पत्नी राधा देवी को दहेज के खातिर क़त्ल किया है। सोहसराय थाना थानाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह के अनुसार महिला की मौत जलकर हुई है। राधा देवी खुद जली है या उसके ससुरवालों ने जलाकर मारा है यह तो जांच का विषय है। परन्तु लड़कीवालों ने दामाद और ससुरवालों पर  दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। 

Previous Post
Next Post

0 comments: